Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

 


रिपोर्ट: शत्रुघ्न सिंह

उरई/जालौन। रविवार को संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ० स्वयंप्रभा दुबे ने कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह का आयोजन श्री कृष्णम रिसोर्ट जालौन रोड उरई में किया गया। कोरोना काल में जिन लोगों ने लोगों की मदद की एवं भोजन पानी सूखा राशन बिस्किट लंच पैकेट आदि ट्रेनों में बसों में गरीब बस्तियों में एवं हर उस जगह जहां जरूरत थी। लोगों को वितरित किया ऐसे लोगों को जो संगठन के पदाधिकारी या सदस्यगण हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज उरई डॉक्टर द्विजेन्द्र नाथ जी एवं विशिष्ट अतिथि  के रूप में नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह जी उपस्थित रहे सर्वप्रथम संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं कार्यक्रम की आयोजक डॉक्टर स्वयं प्रभा दुबे ने एवं अतिथि गणों ने सरस्वती पूजन किया तदोपरांत प्राचार्य डॉ० द्विजेन्द्र नाथ एवं संजय सिंह डॉ० स्वयं प्रभा दुबे जय नारायण चंसौलिया डॉ० रवि शंकर अग्रवाल द्वारा कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया। डॉक्टर स्वयं प्रभा दुबे ने कहा कि संगठन हमेशा ही लोगों की मदद के लिए तत्पर है।

 जब देश में भीषण विपत्ति छाई थी कोरोना महामारी से लोग मर रहे थे। लोगों का व्यापार नौकरी सब ठप हो गए थे तब अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के लोगों ने हमारे साथ मिलकर लोगों की मदद का बीड़ा उठाया हमारा संगठन हमेशा ही असहाय और पीड़ितों की मदद करने के लिए तत्पर है एवं प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय नारायण चंसौलिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ रवि शंकर अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में डॉ विकास चतुर्वेदी डॉक्टर विश्वप्रभा त्रिपाठी आलोक खरे डॉक्टर रचना श्रीवास्तव रमणीक डॉक्टर वर्षा अरुणा वंदना पुष्पांजलि चंचल विनय गुप्ता वैभव दुबे राकेश शुक्ला आशीष मोहित सुशील राजपूत जावेद अंसारी महेश अरोड़ा शशि जावेद खान रोहित शत्रुघ्न आदि रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर वर्षा राहुल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ