Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जयंती पर याद किए गए स्व राम मनोहर लाल


समाजवादी पार्टी के तत्वधान में नगर अध्यक्ष मुईन खान की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद राम मनोहर लाल के 83 वें जन्म दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए नगर महासचिव वरुण मिश्रा ने बताया कि मजदूरों गरीबों के मसीहा पूर्व सांसद स्व राम मनोहर लाल के 83 वें जन्म दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। कार्यक्रम में आए सपा कार्यकर्ताओं ने स्व राम मनोहर लाल के जीवन पर अपने अपने विचार प्रकट किए। तथा इसके उपरांत मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर उपाध्यक्ष आशू खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस सड़कों पर वाहन चेकिंग के नाम पर जनता को परेशान करती है।और जबकि दिनदहाड़े एक दिन में तीन चैन लूट की घटनाएं होती है तो पुलिस सड़कों पर नहीं दिखती है। और ना इन चैन लुटेरों को पुलिस देख पाती है। वहीं दीपा यादव ने कहा कि सफा आगामी गोविंद नगर विधानसभा का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। पार्टी जिसे भी टिकट देगी उस प्रत्याशी को पूरी ताकत के साथ महिला सभा की कार्यकर्ता चुनाव में अपना सहयोग देगी। वहीं मिंटू यादव आए हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के महीने भर के कार्यों की समीक्षा की। मुख्य रुप से उपस्थित मुईन खान, चंद्रेश सिंह, वरुण मिश्रा, आशू खान, मिंटू यादव, रामकुमार, दीपा यादव, जितेंद्र जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, संजय सिंह पटेल, अनवर मंसूरी, एडवोकेट वरुण मेहता, केके मिश्रा, हाजी इकलाक अहमद बब्लू आदि लोग मौजूद रहे।