Hot Posts

6/recent/ticker-posts

करिश्मा ने दी चाय पार्टी , फूंका आगामी 2022 का चुनावी बिगुल


रिपोर्ट: राजू शर्मा

कानपुर नगर। तेज तर्रार कांग्रेस महिला नेत्री , युवा हृदय सम्राट करिश्मा ठाकुर कानपुर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से 2017  के उपचुनाव में  उप विजेता ने आगामी 2022 का चुनावी बिगुल फूंक दिया।

अपने  निवास  पर चाय पार्टी देकर यह संदेश दिया, कानपुर महानगर गोविंद नगर से विधानसभा का चुनाव जीत का संकल्प लिया, छावनी विधानसभा के विधायक सुहेल अंसारी एवं शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष नौशाद अलम मंसूरी का जोरदार स्वागत किया गया, छावनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक जिसमें कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने एवं 2022 के चुनाव में विधायक सोहेल अंसारी को पुनः विजयी बनाने का सभी ने  संकल्प लिया।

 करिश्मा ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को सभी जगह बूथ स्तर पर मजबूत करने का दृढ़ निश्चय लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक गणेश दीक्षित पूर्व विधायक संजीव दरयाबादी एवं छावनी क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ