Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दिल्ली में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित, जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी


कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। आज सुबह 6 बजे से 31 मार्च को आधी रात तक लॉकडाउन रहेगा।

आपको बता दे सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सब बंद रहेंगे। हालांकि, जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी। लॉकडाउन का ऐलान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फेंस में किया है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया अभी दिल्ली में कोरोना वायरस के 27 केस हैं। इनमें से 6 केस ट्रांसमिशन हैं यानी ये केस ऐसे हैं जो एक से दूसरे में लगें।

21 केस ऐसे हैं, जो बाहर से यानी विदेश से आए। यह बताता है कि दिल्ली में अभी यह फैला नहीं है, ट्रांसमिशन के सिर्फ 6 केस हैं।