Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अपराधिक घटनाओं के खुलासे में खाकी के हांथ खाली

कानपुर नगर, बेखौफ अपराधी अपराध दर अपराध को अंजाम देते जा रहे हैं और खाकी खाकी अपराधियों को पकड़ने की योजना बना उस को अंजाम देने की अपेक्षा वाहन चेकिंग में व्यस्त हो राजस्व प्राप्त कराने
का काम कर रही है।

 पूर्व में हुई चेन लूट की वारदातों को खोलने में खाकी अभी भी नाकम है। किसी भी घटना में पुलिस कोई सुराग लुटेरो का नही जुटा पायी है। हालांकि थाना प्रभारियों का कहना है कि बदमाशों को पकडने के लिए हर दिन प्रयास किए जा रहे है।
             बतातें चले कि नवाबगंज में क्राइम ब्रांच प्रभारी कीपत्नी स्वेता सिंह से चेन लूट हुई थी। कोेतवाली में शिक्षिका सोनल खन्ना की बदमाश चेन लूट ले गये थे। कर्नलगंज क्षेत्र में एक महिला का बैग लूट दिया गया था। उक्त तीनो घटनाओं को लुटेरों ने एक ही दिन में अंजाम दिया था। उसके बाद चकेरी में एक और क्राइम ब्रांच प्रभारी की पत्नी की चेन लूटी गयी थी। लाल बंगले में एक महिला को लुटेरो ने अपना निशाना बनाया था। बीते बुधवार को बर्रा में एक इंस्पेक्टर की बेटी के साथ लूट हुई थी। वहीं एक छात्रा के साथ भी लूट की कोशिश की गयी थी। धक्का मुक्की में वह गिरकर घायल भी हो गयी थी। इससे पूर्व काकादेव में लूट की तीन घटनाये कुछ दिनो के ही अंतराल में घटित हुई। लेकिन उक्तस किसी भी वारदात में पुलिस को सफलता नही मिली है यहां तक पुलिस लुटेरो के आस-पास भी नही फटक सकी है। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे कहां दुबक गए है इसका पुलिस कई दिन बाद भी पता नही लगा पायी है। सीसी टीवी कैमरे और मुखबिर तंत्रों से भी कोई मदद नही मिल रही है और नतीजा अभी तक शून्य ही साबित हुआ है।