
कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल के तत्वाधान में नागेंद्र राय की अध्यक्षता में बढ़ते अपराध को रोकें जाने के लिए उप मुख्यमंत्री के केशव प्रसाद मौर्य को एक ज्ञापन दिया गया। आरोप लगाते हुए नागेंद्र राय ने कहा कि वाहन चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि शहर में चैन स्नैचिंग की घटनाओं की तो बाढ़ से आ गई है। 1 दिन में अलग-अलग जगहों पर तीन महिलाओं के साथ चैन की लूट होती है। तब पुलिस को नहीं दिखता है। चेकिंग के नाम पर आम आदमी को परेशान किया जाता है। आम जनता के तो साथ अपराधियों की तरह व्यवहार किया जाता है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ज्ञापन लेने के बाद व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार में किसी की मनमानी नहीं चलेगी।अगर पुलिस का रवैया गलत है तो पुलिस के अपना रवैया सुधारना पड़ेगा और जनता से शालीनता पूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। और व्यापारियों के लिए पुलिस हैअगर व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या होगी तो पुलिस व्यापारियों की मदद करेगी। ज्ञापन देने वालों में नागेंद्र राय, किशोर सक्सेना, अशोक सक्सेना, संतोष जायसवाल, सुरेश चंद गुप्ता, विकास तिवारी, महेश गुप्ता, विनीत द्विवेदी, उमेश कुशवाहा, सुनील गुप्ता राजू तिवारी, अनिल शर्मा, दिलीप कुमार सैनी, रवि मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।