दोसर वैश्य नवयुवक मण्डल के तत्वाधान में विगत 45 वर्षों से वार्षिक महोत्सव को भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी का महा प्रशाद का आयोजन बाल भवन फूल बाग ने किया गया। जानकारी देते हुए मनोज गुप्ता ने बताया कि प्राता 10:00 बजे से कार्यक्रम का आयोजन से शुरु हुआ। महा प्रशाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचौरी सांसद व अनीता गुप्ता भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष ने प्रभु के दर्शन महा प्रशाद आशीर्वाद के साथ लिया। इस मौके पर श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। भजन मंडली द्वारा हे राम, बाबा मेरे भोलेनाथ, किसने सजाया तुमको मोहन, ठाकुर भजे बिराजे जी समेत कई भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई। मुख्य रुप से उपस्थित ज्ञान चंद्र गुप्ता, विपिन किशोर गुप्ता, मनोज गुप्ता, देव कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, सुधीर कुमार, रजत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।