कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला |
सोनभद्र की घटना के बाद जिस प्रकार से पुलिस ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को बीच रास्ते में ही रुक कर गिरफ्तार किया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेसियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव शरद मिश्रा की अध्यक्षता में परेड चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाते हुए शरद मिश्रा ने कहा किउत्तर प्रदेश की सरकार हिटलर शाही पर चल रही है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जिसके लिए कोई आजतक को भाभी कार्यवाही नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली बेकार हो चुकी है।सड़कों पर पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर जनता को परेशान करती है और एक दिन पूर्व सड़कों पर दिनदहाड़े चैन लूट होती है। इसी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। मुख्य रुप से उपस्थित शरद मिश्रा, संतोष पाठक, अब्दुल माबूद, त्रिलोकी त्रिवेदी, शमी इकबाल,मो शाकिर, संजय दीक्षित, अशोक अवस्थी, राम जी दुबे, अमिताभ दत्त मिश्रा, सीताराम, अनुप अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
पवन गुप्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़े चौराहे पर धरना दिया। आरोप लगाते हुए पवन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त्र है। जंगल राज है। लोकतांत्रिक अवस्था के अंतर्गत विपक्षी पार्टियों की आवाज को कुचलने व दबाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकारों के मुखिया फासिस्ट वादी व डिक्टेटर विचारधारा की सोच रखते हैं। सोनभद्र नरसंहार कांड में पीड़ितों से भेंट के लिए जाने पर प्रियंका वाड्रा को जबरन रोका गया। तथा हिरासत में ले लिया गया। मुख्य रुप से उपस्थित पवन गुप्ता, पुनीत राज शर्माू, राजाराम पाल, प्रदीप, आदि लोग मौजूद रहे।