रिपोर्ट – मनोज सिंह/ कानपुर देहात
जनता से साझा की कांग्रेसियों ने विचारधारा.
प्रभात फेरी निकाल जनता से जुड़ने की कवायत शुरू.
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में जय भारत महा संपर्क अभियान का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस गांव गांव गली गली में चौपाल लगाकर वह पैदल मार्च और प्रभात फेरी कर लोगों को कांग्रेस विचारधारा से जोड़ने का काम शुरु कर रही है। वहीं आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राजपुर कस्बे में लोगों से मिलना शुरू किया और प्रभात फेरी भी निकाली। 2022 विधानसभा चुनाव कि करीब आते ही अमूमन सभी दल जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
2022 विधानसभा चुनाव किसी रणभूमि से कम नजर नहीं आ रहा है सत्ता में क्या भेज भाजपा को हटाने के लिए सभी दल अपने अपने गांव चल रहे हैं और 2022 के चुनाव में जीतने का सपना संजोए बैठे हैं ऐसे में कांग्रेस ने भी जय भारत महा संपर्क अभियान शुरू कर दरवाजे दरवाजे जाकर जनता को कांग्रेस से जोड़ने का काम शुरू कर रही है जिसमें जनता के बीच पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारी तहसील और ब्लॉक स्तर ऊपर जनता के संपर्क में आएंगे उनके साथ समय व्यतीत करेंगे।
सही मायने में अगर इसे कहा जाए तो यह 3 दिन का कांग्रेस का प्रवास है जिसमें कांग्रेसी जनता के साथ समय बिताएंगे उनके साथ चौपाल करेंगे उनकी समस्या उनकी विचारधारा को समझेंगे और अपनी पार्टी नीतियों के साथ अपनी पार्टी की विचारधारा उनके सामने रखेंगे कांग्रेस की कोशिश अपने जोरों पर है और जनता को जोड़ने का दावा भी कर रही है।
कानपुर देहात में भी कांग्रेश जिला कमेटी अध्यक्ष नरेश कटियार के नेतृत्व में पूरे जनपद में जय भारत महा संपर्क अभियान का आगाज हो गया है जिसमें खुद जिला अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव गली गली प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक और पार्टी नीतियों से अवगत करा रहे हैं 2022 चुनाव होने को है और समय बहुत कम बचा है इसलिए कांग्रेस 2022 के चुनाव में कोई भी गलती नहीं करना चाहती है जिसके चलते तीन दिवसीय कार्यक्रम में जनता के बीच रहकर कांग्रेस उन पर अपना भरोसा कायम करना चाहती है इसी कार्यक्रम के दौरान हमने जब जिला अध्यक्ष से बात की 2022 चुनाव को लेकर कुछ सवालों में जिलाध्यक्ष में पहले तो यह स्पष्ट कर दिया 2022 चुनाव में कांग्रेस जनता से लोगों से लोगों की विचारधारा से गठबंधन करेगी और इस चुनाव में वह सिर्फ अकेले चुनाव लड़ेगी तुम ही तो वही सत्ता में आने पर जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए प्रियंका गांधी का नाम लिया, 2022 के चुनाव में कांग्रेस के पिछले 70 सालों को देखते हुए बीजेपी को जवाब मिलने का समय आ गया है यह हम नहीं कह रहे बल्कि कानपुर देहात के कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश कटियार का कहना है अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस के इस जय भारत महा संपर्क अभियान का 2022 के चुनाव में कितना असर पड़ता है क्या जनता के बीच कांग्रेस अपना विश्वास कायम कर पाएगी।
नरेश कटियार जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात
0 टिप्पणियाँ