Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत देश की सबसे पुरानी पार्टी ने स्थापना दिवस पर निकाली संदेश यात्रा

 


रिपोर्ट:रोहित निगम

कानपुर नगर।भारतीय इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। आज भी इसी कड़ी में महानगर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में संदेश यात्रा का आयोजन किया गया।

 


यह संदेश यात्रा मेस्टन रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल से उठकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मुख्यालय पर आकर समाप्त हुई। हाथों में झंडा लिए कांग्रेसी देशभक्ति के गीत गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। तो वही नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आवाहन पर खेत बचाओ खलियान बचाओ के नारे के साथ इस संदेश यात्रा का आयोजन किया गया है। 

सरकार किसानों की आवाज नही सुन रही है। आज इस यात्रा के माध्यम से हम समाज को जागरूक करने का काम कर रहे है।  वही कोरोना गाइड लाइन के सवाल पर सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि, ये सारे नियम केवल विपक्ष के लिए ही है क्योंकि वर्तमान सरकार से जुड़े लोग भी कहीं जाते हैं तो कहीं पर भी इन गाइडलाइंस का पालन करते हुए नहीं दिखाई देते हैं


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ